“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एंटी नारकोटिक सेल ने दो मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 820 नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद

एंटी नारकोटिक सेल ने दो मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 820 नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 15 मई 2026

कैथल, 15 मई 2026: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 820 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई युवा वर्ग को नशे की चपेट से बचाने के उद्देश्य से की गई।

पहला मामला:
एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई बलराज सिंह की टीम ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर चेतन वर्मा और उनकी टीम के साथ मिलकर जनकपुरी कॉलोनी, कैथल स्थित भारत बायोकॉम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

मौके पर राजबीर सिंह निवासी जनकपुरी कॉलोनी और सुखदेव सिंह निवासी जाखोली मौजूद मिले। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से अल्प्राजोलम की 460 गोलियां और क्लोर्डियाजेपॉक्साइड-ट्राइफ्लुओपेराजिन की 360 गोलियां बरामद हुईं। आरोपी इन दवाओं के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

ड्रग कंट्रोल विभाग द्वारा इन्हें प्रतिबंधित नशीली गोलियां घोषित किए जाने के बाद थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरा मामला:
एंटी नारकोटिक सेल की दूसरी टीम ने चीका क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार निवासी चीका को पेहोवा-चीका रोड से गिरफ्तार किया।

नायब तहसीलदार बलराज की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उनसे पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *