“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी को इकोनॉमिक सेल ने किया गिरफ्तार

चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी को इकोनॉमिक सेल ने किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 14 मई 2026

कैथल, 14 मई 2026: पी.ओ. और बेलजंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इकोनॉमिक सेल ने चेक बाउंस मामले में घोषित एक उद्घोषित अपराधी (पीओ) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार इकोनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई रामपाल की टीम ने आरोपी जोगिंद्र सिंह निवासी समाना, जिला पटियाला (पंजाब) को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 के चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश नहीं हुआ था, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने उसे 5 अप्रैल 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।

आरोपी फिलहाल एक अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित मामले में न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *