“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मंदिर से इनवर्टर और बैटरी चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मंदिर से इनवर्टर और बैटरी चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 13 मई 2026

कैथल, 13 मई 2026: गुहला क्षेत्र के गांव उरलाना स्थित एक मंदिर का ताला तोड़कर इनवर्टर और बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा इनवर्टर और बैटरी बरामद कर ली गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी रामथली प्रभारी एसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई बिलासाराम की टीम ने मामले की जांच करते हुए गांव तेजपुर, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी गुरकीरत तथा गांव अरनाटु, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी योगराज को गिरफ्तार किया।

डेरा बाजीगर, उरलाना निवासी खट्टू राम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 मई की रात अज्ञात व्यक्तियों ने गांव के मंदिर का ताला तोड़कर वहां से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना गुहला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया और उनके कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना शहर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात भी कबूल की है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *