मकान से आभूषण चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 13 मई 2026: थाना चीका क्षेत्र में एक मकान से आभूषण एवं अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विकास उर्फ राहुल निवासी शाहाबाद, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस के एसआई हरपाल सिंह की टीम द्वारा मामले की जांच करते हुए आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रवक्ता के अनुसार वार्ड नंबर 4, चीका निवासी दानी देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई हुई थीं। 8 अगस्त को जब वह वापस अपने घर पहुंचीं तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जांच करने पर 14 तोला चांदी के हथफूल, 6 जोड़ी चांदी की चुटकी, 6-7 चांदी के सिक्के, सोने का कोका, दो चांदी की तागड़ी, एक फर्राटा पंखा तथा अन्य सामान चोरी पाया गया।
शिकायत के आधार पर थाना चीका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान विकास उर्फ राहुल की संलिप्तता सामने आई। आरोपी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए।
पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।


Leave a Reply