कैथल में पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 04 मई: पी.ओ./बेलजंपरों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा अलग-अलग दो मामलों में दो उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई महा सिंह द्वारा गांव प्यौदा निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया गया। एंटी नारकोटिक सैल द्वारा 16 जनवरी 2020 को हनुमान वाटिका कैथल के पास से आरोपी कृष्ण कुमार को काबू किया गया था, जिसके कब्जे से एक चम्मच, एक टीका सिरिंज, लाइटर, मोबाइल फोन, 500 रुपए नकदी तथा 4.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा 6 नवंबर 2025 को उसे पीओ घोषित किया गया था।
एक अन्य मामले में एएसआई राजकुमार की टीम द्वारा पट्टी कौथ कैथल निवासी देवी प्रशन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 के चेक बाउंस मामले में 8 अप्रैल 2026 को पीओ घोषित किया गया था।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
फोटो : पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा काबू किया गया भगोड़ा आरोपी















Leave a Reply