ट्रैक्टर बैटरी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 2 अन्य वारदातों का भी खुलासा
CIA-1 पुलिस की कार्रवाई, आरोपी ने पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाएं भी कबूलीं।
कैथल, 30 अप्रैल: सीआईए-1 पुलिस ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी की पहचान गांव सौंगल निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जिसे एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में टीम ने काबू किया।
🔍 मामला:25 अप्रैल को गांव सिसला निवासी बृजमोहन के बाड़े का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ले गया था।
मामले में थाना तितरम में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
📌 खुलासा:
- आरोपी ने 2 अन्य चोरी की वारदातें कबूलीं
- राजोंद क्षेत्र में की गई थीं चोरी की घटनाएं
🚨 पुलिस संदेश: चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है।















Leave a Reply