“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

संगतपुरा पुलिस की कार्रवाई, 29.25 बोतल अवैध शराब व 200 लीटर लाहण सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

संगतपुरा पुलिस की कार्रवाई, 29.25 बोतल अवैध शराब व 200 लीटर लाहण सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 30 अप्रैल 2026
गुप्त सूचना पर खेत में चल रही अवैध शराब भट्ठी पर छापेमारी।

कैथल, 30 अप्रैल: अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चौकी संगतपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सायंकालीन गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांव धनौरी स्थित एक खेत में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर अवैध शराब भट्ठी चलाते हुए आरोपी राममेहर और ऋषिपाल को काबू कर लिया।

🍾 बरामदगी:

  • 29.25 बोतल हथकढ़ी शराब
  • 200 लीटर लाहण
  • अवैध शराब बनाने के उपकरण

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

🚨 पुलिस संदेश: अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *