“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में 3.75 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई

कैथल में 3.75 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई

📍 कैथल | 🗓️ 30 अप्रैल 2026
खनौरी बाईपास अंडरपास पर गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपियों को दबोचा।

कैथल, 30 अप्रैल: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने थाना शहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 3.75 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में टीम खनौरी बाईपास अंडरपास पर गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया।

गाड़ी चालक ने बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को रोककर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

🔍 बरामदगी:जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.75 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान निखिल और शुभम के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

🚨 पुलिस संदेश: नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *