“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से ठगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से ठगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 28 April 2026
ओटीपी साझा करते ही खाते से ₹95,514 निकाले, साइबर पुलिस ने तीसरे आरोपी को दबोचा।

कैथल, 28 अप्रैल: साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से ठगी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना सदर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 6 मार्च को उसके पास एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया।

कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी आया, जिसे उसने आरोपी को बता दिया। ओटीपी साझा करते ही उसके खाते से ₹95,514 की राशि निकल गई।

🚨 साइबर अलर्ट: कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें। बैंक कभी भी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगते।

इस संबंध में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था। इस केस में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

मामले की जांच टीम इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में की गई। पुलिस टीम ने दिल्ली के कापसहेड़ा निवासी मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में प्रयागराज (यूपी) जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *