“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन आक्रमण में 5 आरोपी गिरफ्तार, 80 बोतल अवैध शराब और 350 लीटर लाहण बरामद

दूसरे मामले में थाना तितरम पुलिस की टीम ने एएसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में गांव देवबन-सहारण रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान गांव देवबन निवासी बंसी को काबू किया गया। पुलिस ने उसकी स्कूटी से 18 बोतल देसी शराब बरामद की।
भुना मोड़ पर हथकढ़ी शराब बरामद
तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल कैथल की टीम ने एएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में गांव भुना मोड़ पर नाकाबंदी की। पुलिस ने गांव भुना निवासी रघबीर सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में मिली कैनी से 12.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
गांव नौच में 27 बोतल हथकढ़ी शराब पकड़ी
चौथे मामले में चौकी क्योड़क पुलिस की टीम ने एएसआई राजकुमार के नेतृत्व में गांव नौच में ड्रेन की कच्ची पटरी पर नाकाबंदी की। इस दौरान गांव नौच निवासी तारा चंद को काबू किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से प्लास्टिक कैनी में रखी 27 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की।
पुंडरी में मकान से 350 लीटर लाहण बरामद
पांचवें मामले में थाना पुंडरी पुलिस की टीम ने एचसी नरेश कुमार के नेतृत्व में गांव रमाणा-रमाणी निवासी सुरेंद्र के मकान पर दबिश दी। मकान के स्टोर में रखे नीले और लाल रंग के दो लोहे के ड्रमों से करीब 350 लीटर लाहण बरामद हुई। पुलिस पार्टी को देखकर सुरेंद्र मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। जिला पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।