हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निःशुल्क बस यात्रा रवाना, 65 श्रद्धालु हुए शामिल
कैथल, 19 अप्रैल: श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति द्वारा हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निःशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सेक्टर-20 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से विधिवत रूप से रवाना की गई।
संस्था के प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि यह 84वीं निःशुल्क बस यात्रा स्वर्गीय खजांची लाल वर्मा की स्मृति में भेजी गई है, जिसमें 65 श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए रवाना हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण वर्मा अपने सुपुत्र सहित पहुंचे, जिनका भीम सेन वधवा और राजीव चौधरी द्वारा पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
कृष्ण वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समिति द्वारा श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करवाना अत्यंत पुण्य का कार्य है और उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी संस्था के निर्देशों का पालन करेंगे।
इस अवसर पर राहुल गर्ग, प्रकाश बंसल और चिराग बंसल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद कृष्ण वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान चिराग बंसल, भीम सेन वधवा, सोमनाथ गर्ग, विकास गर्ग एडवोकेट, प्रकाश बंसल, पंकज मित्तल, परवीन मंगला, बृज लाल मित्तल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।















Leave a Reply