“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मंडियों में गेहूं उठान कार्य में तेजी, ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी अपराजिता

मंडियों में गेहूं उठान कार्य में तेजी, ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी अपराजिता

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 21 April 2026
कैथल विस्तार मंडी में एक दिन में 50 हजार कट्टों का उठान, किसानों व आढ़तियों को मिली बड़ी राहत।

कैथल, 21 अप्रैल: जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों के चलते अनाज मंडियों में उठान कार्य में तेजी आई है। अतिरिक्त अनाज मंडी में एक ही दिन में लगभग 50 हजार कट्टों का सफलतापूर्वक उठान किया गया, जिससे किसानों व आढ़तियों को काफी राहत मिली है।

डीसी अपराजिता ने मंडियों में उठान कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गत सोमवार तक विभिन्न मंडियों में 5 लाख 85 हजार 293 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उठान कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि मंडियों में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उठान कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य सुनिश्चित करें।

डीसी ने कहा कि किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही खरीदे गए अनाज का जल्द से जल्द उठान कर भंडारण स्थलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करें और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और मंडियों में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक वरिंदर सिंह ने बताया कि डीसी अपराजिता के निर्देशानुसार ठेकेदारों को मंडियों से गेहूं उठान कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया था, जिसके तहत कैथल विस्तार मंडी से एक दिन में 50 हजार कट्टों का उठान किया गया। इस कार्य की गति को और बढ़ाया जाएगा, ताकि किसानों व आढ़तियों को और अधिक राहत मिल सके और मंडियां जाम मुक्त रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *