भगवान परशुराम जयंती पर सांसद नवीन जिन्दल की बड़ी घोषणाएं, फरल में 21 लाख व पुंडरी में 11 लाख देने का ऐलान
पूंडरी, 19 अप्रैल: सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने की राह दिखाई और उनके सिद्धांतों को अपनाकर इंसान जीवन में निरंतर तरक्की कर सकता है। वह गांव फरल तथा ब्राह्मण समाज कल्याण समिति पूंडरी द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार महापुरुषों की जयंती को प्रदेश स्तर पर मनाकर सभी वर्गों को सम्मान दे रही है। उन्होंने बताया कि कैथल में भगवान परशुराम के नाम पर लगभग 1000 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा और शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा।
सांसद नवीन जिन्दल ने गांव फरल में ब्राह्मण समाज के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद सदैव उनके साथ रहा है और वे अपने हर कार्य की शुरुआत ब्राह्मणों द्वारा करवाई जाने वाली पूजा से करते हैं।
ब्राह्मण समाज कल्याण समिति पूंडरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समिति को शौचालय निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि समाज की हर जरूरत में वे साथ खड़े रहेंगे।
इस अवसर पर विधायक सतपाल जांबा ने घोषणा करते हुए कहा कि पूंडरी में पाई रोड पर भगवान परशुराम के नाम पर चौक स्थापित किया जाएगा और एक पार्क भी उनके नाम पर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के हाल के लिए 47 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसे जल्द स्वीकृति दिलाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
गांव फरल में विधायक सतपाल जांबा ने ब्राह्मण समाज को 5 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज ने सांसद नवीन जिन्दल को पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह, मनीष शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान मास्टर रामकुमार, जयपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा पिलनी, सीता राम राणा, सुरेश शास्त्री, कुलदीप राणा, विक्की शर्मा, जगविंदर सिंह विर्क, खुशवीर कौशिक, शिवपुरी, कृष्ण शर्मा चेयरमैन, सुभाष हजवाना, निधि मोहन, चेतन पुरी, हर्ष सेठी, रविंद्र शास्त्री, जीत राम शर्मा, अश्वनी कौशिक, प्रमोद शर्मा, बिशन दत्त, जोगिंदर शर्मा, प्रदीप शर्मा बदनारा, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, जीवन भारद्वाज, वेद प्रकाश शर्मा, सरदार अजीत सिंह हाबड़ी, अनिल आर्य, मोहित शर्मा, भूप सिंह सैनी, वीणा सेठी, श्रवण सिंगला, राजेश मुनारहेड़ी, नितेश सिकंदर खेड़ी, सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह व कैथल प्रभारी रविन्द्र धीमान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















Leave a Reply