भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय हिंदू महासंघ द्वारा हवन का आयोजन
कलायत (कैथल): अखिल भारतीय हिंदू महासंघ की कलायत शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर कपिल मुनि मंदिर में हवन का आयोजन किया।
ज्ञात रहे कि अखिल भारतीय हिंदू महासंघ लगातार हवन यज्ञ के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है और इसी श्रृंखला में यह उनका 90वां हवन था।
इस अवसर पर चरण दास, राजेश सिंगला, सतपाल गुप्ता, बिट्टू शर्मा, ललित शर्मा, बारु राम, सोनू धर्म सपत्नी, सतपाल मंगला सपत्नीक, राघव चोपड़ा, रमेश जिंदल, ललित गर्ग सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान भूपिंदर रोहिल्ला ने गायत्री मंत्र के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। वहीं राष्ट्रीय महासचिव पवन शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और अध्यात्म की भावना को मजबूती मिलती है।
उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और सभी को उनके सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।















Leave a Reply