“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जिले में 4.76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, अवशेषों में आग न लगाने की अपील : डीसी अपराजिता

गत दिवस तक जिले में 4 लाख 76 हजार 414 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, अवशेषों में आग न लगाएं किसान : डीसी अपराजिता

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 18 April 2026
जिले में रिकॉर्ड स्तर पर गेहूं खरीद जारी, डीसी ने किसानों से फसल अवशेष न जलाने की अपील की।

कैथल, 18 अप्रैल: डीसी अपराजिता ने बताया कि जिला में विभिन्न एजेंसियों द्वारा बुधवार तक कुल 4 लाख 76 हजार 414 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जिले में गेहूं की कुल आवक में से एक लाख 61 हजार 432 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा, दो लाख 5 हजार 281 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा तथा एक लाख 9 हजार 701 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा खरीदा गया है।

उन्होंने बताया कि अगोंध मंडी में 6241 मीट्रिक टन, अरनोली मंडी में 5095 मीट्रिक टन, बाबा लदाना में 14558 मीट्रिक टन, बडसिकरी खुर्द में 7484 मीट्रिक टन, बलबेहड़ा मंडी में 3049 मीट्रिक टन, बालू मंडी में 7708 मीट्रिक टन, बरटा मंडी में 6250 मीट्रिक टन, बाउपुर में 910 मीट्रिक टन, भागल में 5650 मीट्रिक टन, भुसला में 4945 मीट्रिक टन, चीका मंडी में 34258 मीट्रिक टन, चीका अतिरिक्त मंडी में 52956 मीट्रिक टन, डीग मंडी में 2428 मीट्रिक टन, धनोरी में 6777 मीट्रिक टन, फर्श माजरा में 2500 मीट्रिक टन, गोहरा में 5792 मीट्रिक टन, गुहणा में 1659 मीट्रिक टन, हाबड़ी मंडी में 5695 मीट्रिक टन, जाखोली मंडी में 4366 मीट्रिक टन, कैलरम में 3845 मीट्रिक टन, कैथल पुरानी मंडी में 6706 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।

इसी प्रकार कैथल नई अनाज मंडी में 40622 मीट्रिक टन, कैथल अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 51072 मीट्रिक टन, कलायत अनाज मंडी में 38332 मीट्रिक टन, कमहेड़ी में 1033 मीट्रिक टन, कांगथली में 6766 मीट्रिक टन, करोड़ा में 9346 मीट्रिक टन, क्योड़क मंडी में 4925 मीट्रिक टन, किठाना में 19612 मीट्रिक टन, पाडला में 5613 मीट्रिक टन, पाई में 14457 मीट्रिक टन, पूंडरी मंडी में 6389 मीट्रिक टन, राजौंद अनाज मंडी में 17925 मीट्रिक टन, रामथली मंडी में 13498 मीट्रिक टन, रसीना में 6044 मीट्रिक टन, सजूमा मंडी में 2308 मीट्रिक टन, सांगण में 5200 मीट्रिक टन, सेरधा में 5456 मीट्रिक टन, सीवन में 16179 मीट्रिक टन, सोलू माजरा साइलो में 22765 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई।

डीसी अपराजिता ने किसानों से आह्वान किया कि वे गेहूं अवशेषों में आग न लगाएं, क्योंकि इससे जान और माल का काफी नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा जमीन की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती है।

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *