“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जाट बी.एड. कॉलेज कैथल में विदाई समारोह, रंगारंग प्रस्तुतियों से झूमे छात्र-छात्राएं

जाट बी.एड. कॉलेज कैथल में विदाई समारोह, रंगारंग प्रस्तुतियों से झूमे छात्र-छात्राएं

📍 कैथल | 🗓️ Updated: April 2026
धन्ना भक्त ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में छात्रों ने गीत, नृत्य और प्रस्तुतियों से माहौल को बनाया यादगार।

कैथल: जाट बी.एड. कॉलेज, कैथल के धन्ना भक्त ऑडिटोरियम हॉल में विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान श्री राजकुमार बैनिवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर बी.एड. प्रथम वर्ष के छात्रों ने मुख्य अतिथि व जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात प्राचार्य एवं शिक्षकगणों का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया। बी.एड. द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का भी तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजकुमार बैनिवाल, कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजकुमार बैनिवाल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छात्रों से एक अच्छे नागरिक बनने और समाज को सही दिशा देने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लों ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्थान हमेशा उनका रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी उतना ही जरूरी है और शिक्षकों को इस दिशा में विशेष ध्यान देना चाहिए।

विदाई समारोह में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न टाइटल दिए गए, जिस पर सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने देशभक्ति गीत, हरियाणवी और पंजाबी नृत्य, गीत-गजल आदि प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष कुमार को ‘मिस्टर फेयरवेल’ और छात्रा निर्मल को ‘मिस फेयरवेल’ चुना गया। मुख्य अतिथि द्वारा दोनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, महावीर राविश, दलवीर कैरो, महावीर कुंडू, विक्रम सिंह, सन्नी चौशाला, राजपाल गुहणा, कुलदीप सिंह, जसवीर मानस, रजत रापड़िया, स्वतंत्र पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कॉलेज स्टाफ सदस्य श्री चंद्र प्रकाश, श्री राजेश ढुल, श्रीमती अंजू खटकड़, श्रीमती मोनिका, श्रीमती अंजू, श्री वीरेंद्र कुंडू, श्री सुरेंद्र सिंह, श्री धीरज, श्री सिकंदर आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *