एससी-बीसी एकता मंच की आम सभा में लिए गए अहम फैसले, चौंकों के सौंदर्यकरण व मेंबरशिप अभियान की घोषणा
कैथल, 19 अप्रैल 2026: डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन व गुरु रविदास मंदिर (नजदीक चीका बाई पास), खुराना रोड, वार्ड नंबर 3 कैथल में एससी-बीसी (SC, BC) एकता मंच की आम सभा की बैठक मंच के प्रधान जगदीश मैहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन मान्यवर सुरेश लोधर द्वारा किया गया।
एससी-बीसी एकता मंच के फाउंडर श्री दलबीर राठी ने बैठक में चर्चा करते हुए कहा कि शहर में महापुरुषों के नाम पर बने सभी चौंकों का सौंदर्यकरण करवाया जाना चाहिए, क्योंकि उनकी स्थिति काफी खराब है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए चेयरपर्सन श्रीमती सुरभि गर्ग से मुलाकात की जाए।
बैठक के बाद मंच के सभी सदस्य चेयरपर्सन नगर परिषद कैथल श्रीमती सुरभि गर्ग व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गर्ग से उनके निवास स्थान पर मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि महर्षि वाल्मीकि चौक, विश्वकर्मा चौक एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक का जल्द से जल्द सौंदर्यकरण करवाया जाएगा और इसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह प्रस्ताव पास किया गया कि एससी-बीसी एकता मंच कैथल द्वारा
01-05-2026 से 31-05-2026 तक मेंबरशिप अभियान चलाया जाएगा। जो भी समाज के प्रबुद्ध लोग संगठन के लिए समय देना चाहते हैं और सदस्य बनना चाहते हैं, वे इस दौरान सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
मेंबरशिप फॉर्म मंच के प्रधान जगदीश मैहरा व महासचिव सुरेश लोधर से प्राप्त किए जा सकते हैं। मंच को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों ने अपने-अपने विचार भी साझा किए।
इस अवसर पर महेन्द्र धानिया (सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार), दलबीर राठी (राज्य संयोजक), संजय भौरिया (पूर्व नगर पार्षद), प्रेम जांगड़ा, नफे सिंह (सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक), सुरेन्द्र भारतीय, वेद प्रकाश रंगा, सतीस पाटिल, मियां सिंह, ओम प्रकाश सोलरा, पवन रंगा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।















Leave a Reply