आर.के.एस.डी. कॉलेज में डिजिटल स्व-गणना जागरूकता शिविर, जनगणना 2027 को लेकर पहल
कैथल: जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त, कैथल के निर्देशानुसार आर.के.एस.डी. कॉलेज में डिजिटल स्व-गणना को बढ़ावा देने हेतु तीन दिवसीय जागरूकता एवं समन्वय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 24 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम शिविर का दूसरा दिन रहा।
इस अभियान का समन्वय प्रो. ऋचा लांगयान द्वारा किया जा रहा है तथा डॉ. विशाल आनंद सहयोग प्रदान कर रहे हैं। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. जयबीर धारीवाल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जानकारी दी गई कि सफलतापूर्वक विवरण भरने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की यूनिक स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी।
ऑनलाइन पोर्टल:
se.census.gov.in
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व आमजन को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना है। यह सुविधा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी, जिसमें नागरिक 15-20 मिनट में अपनी जानकारी भर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में सभी की भागीदारी आवश्यक है और विद्यार्थियों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि इस प्रकार के शिविर नागरिक उत्तरदायित्व को मजबूत करते हैं और सभी को इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।















Leave a Reply