आर.के.एस.डी. कॉलेज कैथल के दो प्राध्यापक प्रोफेसर पद पर पदोन्नत
कैथल: आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि अंग्रेज़ी विभाग के दो वरिष्ठ प्राध्यापक, डॉ. जयबीर धारीवाल एवं डॉ. सुरुचि शर्मा को करियर एडवांसमेंट स्कीम के अंतर्गत एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया है।
दोनों विद्वानों ने शिक्षण, शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के माध्यम से अंग्रेज़ी साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी यह पदोन्नति उनके निरंतर परिश्रम, उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों तथा संस्थान के प्रति समर्पण का परिणाम है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने दोनों प्राध्यापकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की और कहा कि उनकी पदोन्नति महाविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को दर्शाती है।
प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने भी दोनों प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ संस्थान की प्रतिष्ठा को बढ़ाती हैं तथा अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।
महाविद्यालय परिवार ने डॉ. जयबीर धारीवाल एवं डॉ. सुरुचि शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।















Leave a Reply