“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

ठेके से नकदी व शराब चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 4 आरोपी काबू

ठेके से नकदी व शराब चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा 4 आरोपी काबू

कैथल। थाना सदर कैथल क्षेत्र के गांव छोत स्थित एक शराब ठेके से नकदी और शराब चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, कुल्हाड़ी तथा चोरी की गई नकदी बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव छोत निवासी मोतीलाल सिंह उर्फ मोतु ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने गांव छोत में स्कोच टैप चिल्लर के नाम से शराब का ठेका लिया हुआ है। 31 मई की रात सेल्समैन सुमित कुमार ठेका बंद कर अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह ठेके पर पहुंचा तो उसने देखा कि ठेके की दीवार पर लगी खिड़की टूटी हुई थी।

जांच करने पर गल्ले में रखी लगभग 10 से 11 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके बाद स्टॉक की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर करीब 70 बोतल अंग्रेजी शराब भी चोरी कर ले गए हैं। सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो से तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिसके आधार पर थाना सदर कैथल में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान गांव दुब्बल निवासी नरेंद्र सिंह, शिवांग, गांव कुराड़ निवासी अमन कुमार तथा उचाना खुर्द निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप कुमार ने दिन के समय ठेके की रेकी की थी, जबकि अन्य तीन आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक, कुल्हाड़ी तथा चोरी की गई नकदी में से 1770 रुपये बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *