पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने साइकिल यात्रा को सफल बनाने पर जताया आभार
कैथल: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा की जिला इकाई कैथल ने मंगलवार को आयोजित “साइकिल यात्रा एवं प्रदर्शन” को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
समिति की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा केवल कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य से जुड़ा विषय है।
समिति ने विशेष रूप से उन सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया जिन्होंने यात्रा और प्रदर्शन के सफल आयोजन के लिए अपना समय, श्रम और संसाधन उपलब्ध कराए। समिति ने कहा कि साथियों की एकजुटता, समर्पण और संघर्षशील भावना ही आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।
संदेश में कहा गया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और सभी कर्मचारी संगठनों तथा समर्थकों से इसी प्रकार एकजुट रहने का आह्वान किया गया है।
समिति ने विश्वास जताया कि कर्मचारियों की एकता और लगातार प्रयासों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती मिलेगी तथा भविष्य में भी आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।
अंत में समिति ने “एकता जिंदाबाद” और “पुरानी पेंशन बहाल करो” के नारों के साथ सभी सहयोगियों का पुनः आभार व्यक्त किया।









Leave a Reply