“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पंचायती राज संस्थाओं को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने पर मिलेगा अनुदान: एडीसी

Post Image Panchayati Raj Sansthaon Ko Solar Street Light Lagane Par Milega Anudan ADC

पंचायती राज संस्थाओं को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने पर मिलेगा अनुदान: एडीसी

📍 कैथल | 🗓️ 20 मई 2026

कैथल, 20 मई: ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायतों को रोशन करने के उद्देश्य से नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र संस्थाओं को अनुदान पर सोलर स्ट्रीट लाइट उपलब्ध करवाई जाएंगी।

एडीसी डॉ. सुशील मलिक ने बताया कि ग्राम पंचायतें, पंचायत समितियां, जिला परिषद, सरकारी संस्थाएं तथा गैर-लाभकारी संस्थाएं (एनजीओ) इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। योजना का लाभ ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान विभाग, हरियाणा सरकार के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट्स का रेट कॉन्ट्रैक्ट किया गया है, जिसकी वैधता 28 जनवरी 2027 तक रहेगी। योजना के तहत 12 वॉट एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइट, 75 वॉट सोलर पैनल, 12.8 वोल्ट 30 एएच बैटरी तथा रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा।

एक सोलर स्ट्रीट लाइट की कुल लागत 17,000 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें सरकार द्वारा 4,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा, जबकि लाभार्थी को 13,000 रुपये का अंशदान करना होगा।

एडीसी ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी अपने हिस्से की राशि एडीसी कार्यालय स्थित नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, कैथल में किसी भी कार्य दिवस पर जमा कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

उन्होंने पंचायतों और अन्य पात्र संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिले और बिजली की बचत सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *