“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पुंडरी में हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

कैथल, 27 अगस्त। थाना पुंडरी क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुंडरी प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार की अगुवाई में एसआई संजय कुमार की टीम ने जिला सीतामढ़ी, बिहार निवासी विजय साहनी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव बरसाना निवासी सोहन लाल ने शिकायत दी थी कि उसके खेत में कोठा, ट्यूबवेल और बरामदा बना हुआ है, जहां बिहार से मजदूरी करने आए मजदूर रहते हैं। खेत में काम करने वाले मजदूरों में सीतामढ़ी बिहार निवासी रंजीत साहनी, मनोज दाश, अभिमन्यु साहनी, विजय साहनी और सुबोध साहनी शामिल थे।

शिकायत के मुताबिक, 24 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे सोहन लाल अपने खेत में फसल देखने गया था। उस समय सभी मजदूर आपस में शराब पी रहे थे। सुबोध साहनी और विजय साहनी अलग बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते झगड़ा शुरू हो गया।

इसी दौरान विजय साहनी ने अपने हाथ में लिए चाकू से सुबोध साहनी की छाती पर वार कर दिया। चाकू लगने से सुबोध नीचे गिर गया। शोर मचने पर आरोपी चाकू लेकर जीरी की फसल में से फरार हो गया। शिकायतकर्ता और अन्य मजदूरों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला।

इसके बाद घटना की सूचना गांव के सरपंच, मौजिज व्यक्तियों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचने पर सुबोध साहनी मृत मिला। इस संबंध में थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के दौरान सुबोध साहनी ने उसकी पत्नी के बारे में कथित तौर पर गलत शब्द कहे और गाली-गलौच की, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसने चाकू से सुबोध पर वार कर दिया।

पुलिस ने आरोपी विजय साहनी की निशानदेही/कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

SEO Keywords: कैथल हत्या मामला, पुंडरी हत्या, पुंडरी पुलिस, कैथल पुलिस, हत्या आरोपी गिरफ्तार, विजय साहनी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद, बरसाना हत्या मामला, Kaithal Crime News, Pundri Police News

Meta Title: पुंडरी में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद | कैथल

Meta Description: कैथल के पुंडरी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी विजय साहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।

URL Slug: pundri-murder-case-accused-arrested-knife-recovered-kaithal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *