“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का किसान सभा ने किया समर्थन

नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का किसान सभा ने किया समर्थन

📍 रोहतक | 🗓️ 12 मई 2026

रोहतक, 12 मई 2026: अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा राज्य कमेटी ने प्रदेशभर में नगर निगमों, नगरपालिकाओं और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जारी हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया है। किसान सभा ने सरकार से आंदोलनरत कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

प्रेस बयान जारी करते हुए किसान सभा हरियाणा के राज्य प्रधान बलबीर सिंह और महासचिव सुमित सिंह ने कहा कि सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण नगरपालिकाओं और नगर निगमों के सफाई कर्मचारी पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर हैं, जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी लगभग एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि ये कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर शहरों को साफ-सुथरा रखने और आगजनी जैसी घटनाओं में राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो न्यूनतम वेतन मिल रहा है और न ही स्थायी रोजगार की सुविधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जींद में आयोजित एक रैली के दौरान न्यूनतम वेतन देने की मांग को स्वीकार किया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।

उन्होंने फरीदाबाद में आग बुझाने के दौरान दो अग्निशमन कर्मचारियों की मृत्यु का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें न तो शहीद का दर्जा दिया गया और न ही उचित मुआवजा प्रदान किया गया।

अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि सरकार को तानाशाही रवैया छोड़कर कर्मचारी नेताओं से तुरंत बातचीत करनी चाहिए। यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो समाज के विभिन्न वर्ग कर्मचारियों के समर्थन में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेंगे।

किसान सभा ने आंदोलनरत कर्मचारियों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके संघर्ष में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *