“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

किशोर की हत्या के मामले में गुहला पुलिस द्वारा नाबालिग पकड़ा, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

किशोर की हत्या के मामले में गुहला पुलिस द्वारा नाबालिग पकड़ा, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

कैथल। गुहला क्षेत्र में 11 फरवरी की शाम छात्रों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े में किशोर नवराज की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और नाबालिग को निरुद्ध किया है। मामले की जांच थाना गुहला के एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश के नेतृत्व में एएसआई रोहताश की टीम द्वारा की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि रामथली निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बी और पक्की पिसौल निवासी विनीत के बीच स्कूल में वॉलीबॉल मैच खेलते समय विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया था।

रामथली से लदाना चक्कू माइनर के पास दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान चाकू लगने से खरका निवासी नवराज की मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना गुहला में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच के दौरान इस मामले में पहले ही 7 नाबालिगों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि खरका निवासी 17 वर्षीय किशोर भी इस वारदात में शामिल था, जिसे अब पुलिस द्वारा निरुद्ध कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी किशोर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *