“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में पुलिस की पैदल गश्त, सीवन और सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ाई सुरक्षा; नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कैथल, 27 अगस्त। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार बुधवार शाम कैथल के थाना सीवन और थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सीवन एसएचओ लेडी एसआई मुकेश रानी की टीम ने सीवन क्षेत्र में, जबकि थाना सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की टीम ने सेक्टर-19 और सेक्टर-20 में फुट पेट्रोलिंग की। पुलिस की पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखाई दी, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना।

ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी निभाने और नियमों का पालन करने की अपील की।

नशे के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

पुलिस टीम ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी नशे को बढ़ावा न दें। युवाओं को विशेष रूप से नशे से बचने तथा स्वस्थ और बेहतर जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

कैथल पुलिस ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त और अन्य पुलिस गतिविधियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

फोटो नं. 7, 8, 9 संलग्न।

SEO Meta Title: कैथल में पुलिस की पैदल गश्त, सीवन-सिविल लाइन में बढ़ाई सुरक्षा

SEO Meta Description: कैथल में पुलिस ने सीवन, सेक्टर-19 और सेक्टर-20 में पैदल गश्त की। ट्रैफिक नियमों और नशे से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Focus Keyword: कैथल पुलिस पैदल गश्त

SEO Keywords: कैथल पुलिस, कैथल पुलिस पैदल गश्त, थाना सीवन, थाना सिविल लाइन कैथल, मनप्रीत सिंह सूदन, कैथल कानून व्यवस्था, नशे के खिलाफ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *