कैथल, 3 सितंबर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल एंटी नारकोटिक सैल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 21 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी अनिल कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव प्रेमपुरा से गांव रामपुरा रोड की तरफ नाकाबंदी की थी।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी जांच की। पूछताछ में उसकी पहचान कक्योर माजरा निवासी विजय कुमार के रूप में हुई।
प्लास्टिक कैनी से बरामद हुई 21 बोतल अवैध शराब
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे में मौजूद प्लास्टिक कैनी से कुल 21 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply