“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जाट कॉलेज गेट पर लगी ठंडे पानी की छबील, लोगों से पशु-पक्षियों के लिए भी पानी रखने की अपील

जाट कॉलेज गेट पर लगी ठंडे पानी की छबील, लोगों से पशु-पक्षियों के लिए भी पानी रखने की अपील

📍 कैथल | 🗓️ 22 मई 2026

कैथल, 22 मई: भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जाट हाई स्कूल सोसाइटी द्वारा जाट कॉलेज के गेट नंबर-6 पर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई।

इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल इंसानों ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था अवश्य करें।

कार्यक्रम में उप-प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल और कोषाध्यक्ष बलकार नैन सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान डॉ. सत्यवान माजरा, दलबीर कैरों, सनी चौसाला, महावीर कुंडू, विक्रम सिंह, राजपाल गुहणा, कुलदीप सिंह, जसबीर मानस, महावीर राविश, स्वतंत्र पाल सिंह और रजत रापड़िया सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इस सामाजिक पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *