कैथल, 4 अक्टूबर 2026। कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला की ओर से संचालित ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ रविवार को गांव खनौदा की वाल्मीकि चौपाल में पहुंचा। यहां आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श देने के साथ जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित कीं।
शिविर में डॉ. ताविश, डॉ. साहिल और स्टाफ नर्स मीना देवी सहित मेडिकल टीम ने ग्रामीणों की जांच की। दवा वितरण में श्याम सैनी और रजत ने सहयोग किया।
ग्रामीणों ने की मोबाइल अस्पताल की सराहना
स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की सुविधा को उपयोगी बताया। ग्रामीणों का कहना था कि निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में जांच तथा दवाइयों पर काफी खर्च हो जाता है, जबकि इस शिविर में जांच, पर्ची और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।
ग्रामीणों ने कहा कि मोबाइल अस्पताल की सुविधा से उन परिवारों को विशेष राहत मिल रही है, जिन्हें अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी होती है या आर्थिक कारणों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराना मुश्किल होता है।
शिविर में दर्शन खनौदा, पूर्व सरपंच करेशन, पूर्व सरपंच सुरेश कुमार, वेद नंबरदार, बलजीत सिंह, विजेन्द्र बाल्मीकि, बलजीत बाल्मीकी, सुरेश, बनारसी, प्रदीप, अंग्रेज सिंह, नफे सिंह, रामफल, मामू राम, सिया राम वाल्मीकि, बचना राम बाल्मीकी, सूरजभान वाल्मीकि, रिंकू चौकीदार, राजबीर, शमशेर वाल्मीकि, श्याम लाल, नन्हा राम वाल्मीकि, जोगिन्द्र खनौदा, पवन, संदीप और जसबीर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
कैथल के कई गांवों और वार्डों तक पहुंचा मोबाइल अस्पताल
‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’ इससे पहले कैथल शहर के विभिन्न वार्डों और आसपास के गांवों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चुका है। मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से वार्ड 20 शक्ति नगर, वार्ड 2 महादेव कॉलोनी, वार्ड 14 सुभाष नगर, वार्ड 1 अर्जुन नगर, वार्ड 31 सिरटा रोड, वार्ड 12 हरसौला बस्ती, वार्ड 22 रामनगर व रेलवे लाइन पार, वार्ड 17 बलराज नगर व शिव कॉलोनी, वार्ड 4 छज्जू कुंड, वार्ड 3, वार्ड 11, वार्ड 27 और वार्ड 5 सहित कई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इसके अलावा गांव उझाना, पाड़ला, बाबा लदाना, सजूमा, गुहणा, क्योड़क, सांगन और नौच समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का लाभ मिलने का दावा किया गया है।
हर गांव और वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य: आदित्य सुरजेवाला
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना उनका परम धर्म है। उनका उद्देश्य कैथल हलके के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचाना है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि ‘नि:शुल्क चलता-फिरता अस्पताल’ के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।


Leave a Reply