“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जनगणना 2027 के हाउस लिस्टिंग कार्य में सहयोग करें जनप्रतिनिधि: डीसी अपराजिता

जनगणना 2027 के हाउस लिस्टिंग कार्य में सहयोग करें जनप्रतिनिधि: डीसी अपराजिता

📍 कैथल | 🗓️ 21 मई 2026

कैथल, 21 मई: डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अपराजिता ने जनगणना 2027 के तहत हाउस लिस्टिंग कार्य को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधियों से पूर्ण सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है।

डीसी ने बताया कि नगर परिषदों, नगर निकायों के अध्यक्षों, पार्षदों, सदस्यों, गांवों के सरपंचों, पंचों और नंबरदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीसी अपराजिता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न करती है या जारी निर्देशों की अवहेलना करती है, तो उसके खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *