“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आईटीआई कलायत में नशे के खिलाफ 116वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आईटीआई कलायत में नशे के खिलाफ 116वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

📍 कैथल | 🗓️ 19 मई 2026

कैथल, 19 मई: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कलायत में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 116वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

यह कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशानिर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संस्थान के प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों और अनुदेशकों ने इसमें भाग लिया।

जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा जीवन में शौक बनकर प्रवेश करता है, लेकिन उसका अंतिम पड़ाव शोक और मृत्यु है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप साबित हो सकता है।

डॉ. वर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि कहीं नशा तस्करी या अवैध बिक्री की सूचना मिले तो इसकी जानकारी एनसीबी हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक रविंद्र सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *