बाइक चोरी मामले में थाना शहर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक पहले ही बरामद
कैथल, 26 मई: दुपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए कैथल पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बाइक चोरी के मामले की जांच थाना शहर पुलिस के एएसआई राजीव सिंह की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव हरसौला निवासी राकेश को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता अजय कुमार, निवासी शुगर मिल कैथल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4 मई को छात्रावास रोड स्थित उसकी कपड़ों की दुकान के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि चोरीशुदा बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी राकेश किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए।
पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले में उससे पूछताछ जारी है।


Leave a Reply