“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, 6 बाइक और 2 स्क्रैप बरामद

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, 6 बाइक और 2 स्क्रैप बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 22 मई 2026

कैथल, 22 मई: दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 चोरी की बाइक और 2 बाइक के स्क्रैप बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम ने गांव बीर बांगड़ा निवासी आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव पाई निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 मई को उसकी दुकान के सामने से अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी साहिल को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बाइक बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से कुल 6 चोरी की बाइक और 2 बाइक के स्क्रैप भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *