“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल के कलायत में 6.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी गिरफ्तार, CIA पुलिस ने बस अड्डे के पीछे की कार्रवाई


कैथल: जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कैथल पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत CIA कलायत पुलिस की टीम ने कलायत क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को 6.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुंडरी के इंद्रा नगर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में CIA कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई सुमित कुमार की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर बस अड्डे के पीछे की सड़क पर दी दबिश
गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि इंद्रा नगर पुंडरी निवासी रोहित कुमार हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है और फिलहाल कलायत बस अड्डे के पीछे वाली सड़क पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक ने तेज कदमों से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
6.11 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सूचना देकर मौके पर पहुंची ईटीओ कैथल कंचन पांडेया की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसकी जेब में रखी पॉलीथीन से 6.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
इसके बाद आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ थाना कलायत में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे पीएसआई सौरभ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उससे नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।