“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में 8.03 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई

कैथल, 22 अगस्त। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 8.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला कुरुक्षेत्र के भैंसी माजरा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल कैथल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान सिंह की टीम मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए गांव सोलू माजरा क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ढांड की तरफ से नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है और कैथल में किसी व्यक्ति को नशीला पदार्थ देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी।

कुछ देर बाद ढांड की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुनील कुमार निवासी भैंसी माजरा, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई।

पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ढांड अमित माथुर की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पन्नी बरामद हुई, जिसमें 8.03 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) मिला।

इस संबंध में थाना ढांड में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे एसआई जयभगवान ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस अब आरोपी से नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

SEO Meta Title

कैथल में 8.03 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई

SEO Meta Description

कैथल पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने 8.03 ग्राम हेरोइन के साथ सुनील कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, दो दिन का पुलिस रिमांड।

Focus Keywords

कैथल पुलिस, हेरोइन बरामद, 8.03 ग्राम हेरोइन, नशा तस्कर गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक सेल कैथल, कैथल नशा तस्करी, ढांड पुलिस, मनप्रीत सिंह सूदन, NDPS Act, चिट्टा बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *