“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित : डीसी अपराजिता

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित : डीसी अपराजिता

📍 कैथल | 🗓️ 28 मई 2026

कैथल, 28 मई: भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है, जिन्होंने कम उम्र में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया है।

डीसी अपराजिता ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए छह प्रमुख श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

उन्होंने बताया that इस पुरस्कार के लिए वे सभी बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया हो और जिनकी आयु 31 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष से कम हो।

डीसी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है तथा आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान की जाए, जो अपनी उपलब्धियों के बावजूद सार्वजनिक स्तर पर अधिक पहचान नहीं बना पाते।

डीसी अपराजिता ने कहा कि विशेष रूप से बालिकाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग, कमजोर वर्गों तथा दिव्यांग बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने पर भी जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक योग्य बच्चे इस राष्ट्रीय सम्मान का लाभ प्राप्त कर सकें।

नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर विजिट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *