“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

युवक के अपहरण और मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

युवक के अपहरण और मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 19 मई 2026

कैथल, 19 मई: युवक के अपहरण, मारपीट और धमकी देने के मामले में थाना तितरम पुलिस और सीआईए-1 की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई।

डीएसपी रोहताश ने बताया कि गांव सिसला निवासी विवेक ने शिकायत दी थी कि 8 मई की शाम वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सिसला से सिसमौर जा रहा था। सिसमौर में एक हलवाई की दुकान के पास गांव का ही मोहित और सचिन उर्फ चीना ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर कैथल ले गए।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सेक्टर-18 स्थित एक कॉलोनी और बाद में चंदाना वाली नहर के पास ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान उसकी सोने की मुरकी भी छीन ली गई और पुलिस में शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

घायल विवेक को सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सचिन उर्फ चीना, चेतन, सोनू, मोहित और आशीष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *