राजौंद और तितरम पुलिस ने अवैध शराब व अन्य सामान किया नष्ट
कैथल, 07 मई 2026: थाना राजौंद और थाना तितरम पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में बरामद की गई अवैध शराब एवं अन्य सामान को नियमानुसार नष्ट किया गया। यह कार्रवाई डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में संपन्न करवाई गई।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना राजौंद में दर्ज 44 मामलों में बरामद लगभग 540 बोतल अवैध शराब, 930 लीटर लाहन तथा अन्य लाठी-डंडों को नष्ट किया गया। वहीं थाना तितरम में दर्ज 44 मामलों में बरामद 626 बोतल शराब, 49 बोतल बीयर तथा अन्य डंडा-लाठी को भी नियमानुसार डिस्पोज किया गया।
यह कार्रवाई डिस्पोजल कमेटी के सदस्य नगर पालिका सचिव राजौंद ओमप्रकाश, डीएसपी कलायत रोहताश, थाना राजौंद एसएचओ एसआई सतपाल, थाना तितरम एसएचओ पीएसआई रवि, एमएम सिपाही अंकुर तथा एमएम सोमबीर की उपस्थिति में की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

















Leave a Reply