“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

मीडिया कर्मियों को फैमिली कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली पहली संस्था बनी एमडब्ल्यूबी

मीडिया कर्मियों को फैमिली कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली पहली संस्था बनी एमडब्ल्यूबी

📍 चंडीगढ़ | 🗓️ 2026

चंडीगढ़: मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) रजिस्टर्ड संस्था देशभर के मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों के लिए फैमिली कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध करवाने वाली पहली संस्था बनने जा रही है। पत्रकारों के कल्याण को समर्पित इस महत्वाकांक्षी योजना को युद्ध स्तर पर लागू किया जा रहा है तथा आगामी दिनों में इसके भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस पहल को मीडिया जगत के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान पत्रकार साथियों और उनके परिवारों के लिए फैमिली कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना लागू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा प्रदान करना और उनके परिवारों को आर्थिक राहत उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी दिन-रात समाज और देश के लिए कार्य करते हैं, लेकिन अक्सर स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एमडब्ल्यूबी ने यह विशेष पहल शुरू की है, ताकि पत्रकारों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

एसोसिएशन के अनुसार इस योजना को सफल बनाने में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। संगठन ने दोनों नेताओं को संस्था की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

एमडब्ल्यूबी ने कहा कि यह योजना मीडिया कर्मियों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा कवच को भी मजबूत करेगी। जल्द ही योजना की विस्तृत जानकारी और पंजीकरण प्रक्रिया सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *