भीषण गर्मी में साईं भक्तों ने लगाई मीठे जल की विशाल छबील, मानवता की मिसाल पेश
कैथल, 28 मई: नौ तपा की भीषण गर्मी के बीच मानवता और सेवा भावना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए श्री साई रसोई सेवा समिति, कैथल द्वारा हनुमान मंदिर के निकट पार्क रोड, हरियाणा शहीद स्मारक के सामने विशाल मीठे जल की छबील लगाई गई।
इस सेवा कार्य के दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों, बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को ठंडा, मीठा एवं शुद्ध जल वितरित किया गया। तपती गर्मी में राहत मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कई लोगों ने समिति की इस सेवा को साईं बाबा का आशीर्वाद बताया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान “ॐ जय साईं राम”, “साईं सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है” और “भूखे को अन्न, प्यासे को पानी” जैसे जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
समिति की अध्यक्ष प्रिया ठकराल ने अन्य साईं सेविकाओं, युवा साथियों और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर इस सेवा कार्य का संचालन किया। सेवादारों ने जल वितरण के साथ-साथ साफ-सफाई और आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा।
समिति के सचिव ललित लक्की ने कहा कि साईं बाबा का संदेश “सबका मालिक एक” समाज को मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समिति लगातार समाजहित के कार्यों में जुटी हुई है।
इस सेवा कार्य की सराहना करने के लिए शहर के कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी नवीन मल्होत्रा तथा साईं मंदिर के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन गुगलानी ने समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।
समिति ने सभी दानदाताओं, श्रद्धालुओं और सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी मानव सेवा के ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में शालु, गीता, खुशी, सारिका, सपना, योग्य, नायरा, ललित, राजेश, अमित, दिनेश, रमेश, दिनेश खन्ना, जगन्नाथ, हेमन्त अनुराग, दीपक सलूजा, रिंकू गाबा, दीपक चौधरी, सुनील गुलाटी सहित अन्य साईं सेवादारों का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply