जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ नवाचार कार्यक्रम आयोजित
कैथल, 07 मई 2026: जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, कैथल में आज ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) नवाचार विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान श्री राजकुमार बेनीवाल, उप प्रधान श्री बलजिंदर बनवाला, सचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष श्री बलकार नैन तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य श्री जसवीर, श्री सत्यवान माजरा, श्री राजपाल, श्री सन्नी, श्री स्वतंत्र पाल, श्री दलबीर, श्री विक्रम, श्री महावीर कुंडू, श्री महावीर रावीश, श्री रजत रापड़िया, कुलदीप सिंह और जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश राणा भी उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज गुप्ता ने इस विशेष अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों तथा विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के बढ़ते महत्व पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा और यह तकनीक शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और दैनिक जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहने और भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
आदित्य सुरजेवाला ने यह भी बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रोबोट्स को सीखने और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता प्रदान करती है, जिससे तकनीक और अधिक प्रभावी तथा उपयोगी बनती जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि AI केवल तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य के विकास की नई दिशा है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज गुप्ता तथा जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान श्री राजकुमार बेनीवाल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद व्यक्त किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।















Leave a Reply