“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में 20 जुलाई को लगेगी बिजली अदालत, उपभोक्ता रख सकेंगे अपनी शिकायतें


कैथल, 14 जुलाई। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) कैथल की ओर से 20 जुलाई 2026 को उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। अधीक्षक अभियंता भूपिंद्र सिंह ने बताया कि यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि इस बिजली अदालत में ऐसे उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं, जिनकी समस्याओं का समाधान संबंधित एसडीओ और एक्सईएन स्तर पर नहीं हो पाया है।
बिजली अदालत में गलत बिजली बिल, गलत मीटर रीडिंग, खराब मीटर तथा अन्य बिजली संबंधी शिकायतों की सुनवाई कर उनका समाधान किया जाएगा। निगम ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *