कैथल, 9 सितंबर 2026: कैथल जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए कलायत पुलिस ने एक आरोपी को 14 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, सीआईए कलायत की टीम में शामिल एएसआई मंजीत सिंह और सिपाही विजय कुमार को अवैध शराब के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कलायत बाईपास स्थित आईटीआई चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच शुरू की।
इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे गांव मटौर निवासी मुकेश को पुलिस टीम ने काबू कर लिया। तलाशी लेने पर बाइक की तेल की टंकी पर रखे प्लास्टिक कट्टे से 14 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply