“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सदर थाना पुलिस ने 13 बोतल देशी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

कैथल। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी को 13 बोतल देशी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना सदर पुलिस के एचसी जोगिंदर सिंह की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव भैणी माजरा स्थित एक दुकान पर अवैध रूप से शराब रखी गई है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस ने गांव किठाना निवासी जय भगवान को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान दुकान में रखे एक प्लास्टिक कट्टे से 13 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *