“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पूंडरी पुलिस ने शराब तस्कर को 350 लीटर लाहण सहित किया गिरफ्तार

पूंडरी पुलिस ने शराब तस्कर को 350 लीटर लाहण सहित किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 06 मई 2026

कैथल, 06 मई: अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूंडरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 350 लीटर लाहण सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस के एचसी मनोज कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रमाना रमाणी निवासी अजाद सिंह अवैध शराब बनाने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अजाद सिंह को मौके से काबू कर लिया। जांच के दौरान मकान में रखे तीन ड्रमों से करीब 350 लीटर लाहण बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *