अनाज मंडी चीका से गेहूं चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 06 मई: अनाज मंडी चीका में स्थित एक आढ़ती की दुकान से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में थाना चीका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना चीका पुलिस प्रभारी एसआई प्रवीन कुमार की अगुवाई में एचसी सुशील कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 17 चीका निवासी विक्रम और जीवन तथा गांव टटियाना निवासी गुरजीत सिंह को काबू किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी अभिषेक कुमार ने शिकायत दी थी कि अनाज मंडी चीका में उसकी आढ़ती की दुकान है। 5 मई की सुबह बाइक पर सवार होकर आए आरोपी उसकी दुकान से गेहूं के 5 कट्टे चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने के बाद थाना चीका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चीका क्षेत्र में गेहूं चोरी की एक अन्य वारदात भी कबूल की है।
पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा तथा उनसे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।

















Leave a Reply