ट्यूबवेल की तार चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड
कैथल, 05 मई: थाना सीवन क्षेत्र में खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सीवन पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की अगुवाई में एचसी जरनैल की टीम ने गांव कांगथली निवासी कश्मीरा और मलकीत उर्फ मलकी को काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भूना निवासी रामसरण की शिकायत के अनुसार 24 फरवरी की रात उसके खेत से ट्यूबवेल की करीब 60 फुट तार चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

















Leave a Reply