“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार, 450 लीटर लाहण व 45 बोतल शराब बरामद

नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार, 450 लीटर लाहण व 45 बोतल शराब बरामद

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 28 April 2026
सैंसी बस्तियों सहित कई क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन, नशा तस्करों में मचा हड़कंप।

कैथल, 28 अप्रैल: नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत कैथल पुलिस ने संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के खिलाफ व्यापक सर्च अभियान चलाया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सैंसी बस्ती कलायत, सैंसी बस्ती कैथल, खरका, फरल व कांगथली क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर संदिग्ध ठिकानों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार व एसएचओ सीवन इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की टीम ने गांव कांगथली में महिला आरोपी पोली देवी को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 400 लीटर लाहण व 45 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।

दूसरे मामले में एसडीयू प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एसएचओ कलायत एसआई सुभाष की टीम ने सैंसी बस्ती कलायत से आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 50 लीटर लाहण बरामद हुआ।

🚨 पुलिस संदेश: नशा तस्करों की सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना और अपराधियों में भय पैदा करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे से अर्जित अवैध संपत्ति की जांच कर उसे अटैच किया जाएगा।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें, ताकि जिले में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *