कैथल, 15 जुलाई। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समाधान शिविर के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित त्रुटियों के निवारण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में खंड गुहला, खंड सीवन, नगर पालिका चीका और नगर पालिका सीवन क्षेत्र के वे लाभार्थी भाग ले सकते हैं, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन में त्रुटि सुधार के लिए विभाग की ओर से एसएमएस भेजा गया है।
एडीसी ने कहा कि शिविर में पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। इनमें दस्तावेजों में नाम की त्रुटि, बैंक खाते की गलत जानकारी, आधार कार्ड में नाम या पिता के नाम में अंतर तथा अन्य पेंशन संबंधी त्रुटियों का निस्तारण शामिल है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए केवल वही लाभार्थी शिविर में पहुंचें, जिन्हें विभाग की ओर से मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त हुआ है। सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पेंशन संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजात अवश्य लेकर आएं, ताकि उनकी त्रुटियों का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
प्रमुख बातें
- 17 जुलाई को लघु सचिवालय कैथल में विशेष समाधान शिविर।
- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- केवल SMS प्राप्त लाभार्थियों को ही शिविर में आने की अनुमति।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी त्रुटियों का होगा समाधान।
- आधार कार्ड, बैंक पासबुक और संबंधित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य।
Focus Keywords: कैथल पेंशन समाधान शिविर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेंशन त्रुटि सुधार, एडीसी डॉ. सुशील कुमार, कैथल समाचार, समाधान शिविर 2026
Tags: Kaithal News, Pension Camp, Samadhan Shivir, Social Security Pension, Haryana News, Guhla, Siwan, Cheeka, ADC Kaithal, Pension Update


Leave a Reply