कैथल, 9 जुलाई। जिले में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA-1 पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने निशानदेही के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुल से नीचे गिरने के कारण उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल आरोपी को तुरंत पुलिस ने काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर जिले में अवैध असला-अम्यूनिशन रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पहले मामले में सुरेंद्र उर्फ गोलू गिरफ्तार
CIA-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एचसी सतबीर सिंह की टीम शाम के समय गांव हरसौला बस अड्डा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव हजवाना निवासी सुरेंद्र उर्फ गोलू गांव सिसमौर से पाई नहर पुल के पास अवैध हथियार के साथ किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
भागने की कोशिश में पुल से गिरा आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे एक असला सप्लायर ने 152-डी हाईवे पर पाई से बरसाना रोड के बीच हथियार उपलब्ध कराया था। गुरुवार सुबह पुलिस आरोपी को उसी स्थान की निशानदेही के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुल से नीचे गिर गया जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे दोबारा काबू कर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
दूसरे मामले में संदीप उर्फ दीपु गिरफ्तार
एक अन्य कार्रवाई में CIA-1 के एचसी पवन कुमार की टीम पूंडरी-बरसाना रोड स्थित अनाज मंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना मिली कि गांव हाबड़ी निवासी संदीप उर्फ दीपु गांव जांबा के पास कैथल-करनाल मार्ग पर अवैध हथियार के साथ खड़ा है।
पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
दोनों आरोपियों से फायरिंग की वारदात को लेकर पूछताछ
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और कुछ दिन पहले पूंडरी क्षेत्र में हुई एक फायरिंग की घटना में भी उनकी संलिप्तता की आशंका है। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है तथा पूरे नेटवर्क और हथियार सप्लायर की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Focus Keywords:
कैथल पुलिस, CIA-1 कैथल, अवैध हथियार बरामद, देसी पिस्तौल, देसी कट्टा, शस्त्र अधिनियम, कैथल क्राइम न्यूज, मनप्रीत सिंह सूदन, तितरम थाना, पूंडरी पुलिस, Kaithal News, CIA-1 Police Kaithal








Leave a Reply